Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कलाकारों को रंग-रूप और फैशन के आधार पर आंकना मानव प्रवृति : सनी लियोन

Published

on

Loading

sunny-leoneनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि भले ही कलाकार कितने ही अच्छे लगें, उन्हें हमेशा ही उनके फैशन के तर्ज पर आंका जाता है। सनी ने कहा कि लोगों को उनके रूप-रंग के आधार पर आंकना मानवीय प्रवृत्ति है।

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि कलाकारों को उनके फैशन के आधार पर आंका जाता है? इसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने एक बातचीत में बताया, हां, यह मानवीय प्रवृत्ति है। हम सब आंकते हैं और हम सब यहीं देखते हैं कि दूसरे व्यक्ति ने क्या पहना है? मैं हमेशा इस बात को जानने में रुचि रखती हूं कि लोगों को फैशन में क्या भाता है।

‘एक पहेली लीला’ की कलाकार के लिए फैशन बहुत महत्वपूर्ण है। सनी ने कहा, मेरे लिए अपने दिन की शुरुआत के अहसास को दर्शाना काफी महत्वपूर्ण है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि आप दूसरों को देखकर उनकी तरह बनो। यह एक बहुत बड़ा बयान है।

एक कलाकार के लिए हमेशा अच्छे दिखने की जरूरत पर पूछे गए सवाल के जवाब में सनी ने कहा, हां, क्योंकि पूरी दुनिया इसलिए आपको देख रही है और इसका यही मतलब है कि आप अपने आपको दर्शा रहे हैं। सनी ने हालांकि, यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आप मंहगे कपड़े पहनना शुरू कर दें। सनी को जल्द ही उनकी आगामी फिल्म बेईमान लव में देखा जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending