Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सनी लियोन मेहनती, निष्ठावान : रजनीश

Published

on

Rajneesh-Sunny

Loading

मुंबई। ‘एक पहेली लीला’ की अभिनेत्री सनी लियोन के साथ काम कर चुके अभिनेता रजनीश दुग्गल ने सनी की कड़ी मेहनत की दिल खोलकर तारीफ की। रजनीश ने यहां कहा, “सनी लियोन निष्ठावान और मेहनती हैं। वह दृश्य तथा गानों पर बहुत ध्यान देती हैं। मैं ‘बेईमान लव’ में सनी के साथ काम कर रहा हूं। यह एक गूढ़ रोमांटिक फिल्म है।”

रजनीश ने आइटम गर्ल राखी सावंत, अभिनेत्री सेलिना जेटली और सनी के बीच चल रही ‘तकरार’ की निंदा की। कुछ समय पहले ही राखी ने सनी पर अन्य अभिनेत्रियों को छोटे-छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। यही नहीं, उन्होंने सनी को भारत से दफा होने तक के लिए कहा था। वहीं, सेलिना का आरोप था कि सनी और उनके पति उनके घर पर किराए पर रह रहे हैं, जिसमें उन्होंने ‘गंद’ मचा रखा है।

इस बारे में रजनीश ने कहा, “मेरे ख्याल से हर किसी की अपनी सोच है। मैंने बतौर सह-अभिनेता राखी के साथ काम किया है और सनी के साथ भी काम किया है, लेकिन किसी को भी किसी के बारे में इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending