Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सदन को चलने दे कांग्रेस : जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी जरूरी है और कांग्रेस को किसी भी हाल में सदन की कार्यवाही को चलने देना चाहिए।

जेटली संसद के दोनों सदनों के बिना कोई खास काम किए स्थगित होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब अधिक से अधिक दल चाहते हैं कि मुद्दों पर चर्चा हो। ऐसे में कांग्रेस को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने की अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

जेटली ने कहा कि बाढ़ जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी है। इसीलिए हम चाहते हैं कि अब अलग-थलग पड़ चुकी कांग्रेस सदन को चलने दे।

नेशनल

बीजेपी में शामिल हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कहा- बीजेपी अध्यक्ष ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने बताया कि मैं हैरान हूं। मुझे भगवान की योजना के बारे में पता नहीं था। मैंने नहीं सोचा था कि यह आज या कभी भी होगा। मुझे लगा कि यह मेरे लिए 10 से 15 साल बाद होगा। लेकिन बीजेपी अध्यक्ष उन्होंने मुझमें कुछ देखा, मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं किसी को निराश न करूं।

रीति एक एनजीओ में काम करती हैं और वह एक गायिका और गीतकार भी हैं। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। जिसमें रीति शामिल हुईं और उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर इस दौरान की स्टोरी भी शेयर की। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। शादी के 11 साल बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं।

भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी 2009 में राजनीति में शामिल हुए। उस वक्त उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह अपना पहला चुनाव योगी आदित्यनाथ से हार गए थे। साल 2014 में, मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया और सांसद बने। उत्तर पूर्वी दिल्ली पर उनका प्रभाव इतना मजबूत हो गया कि पांच साल बाद उन्होंने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3.66 लाख वोटों के अंतर से हराया। इस साल वह कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Continue Reading

Trending