Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सत्र के अंतिम 3 दिनों में पेश होंगे महत्वपूर्ण विधेयक : जेटली

Published

on

सत्र के अंतिम 3 दिनों, पेश होंगे महत्वपूर्ण विधेयक, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यसभा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक, सभापति हामिद अंसारी

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर सफलता नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के शेष बचे तीन दिनों में संरचनात्मक सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक लाएगी। उद्योग मंडल फिक्की की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, “संसद में अगले तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने कहा, “हम जो विधेयक लाने वाले हैं, उससे देश में मामलों का निपटारा जल्द हो सकेगा। इसमें एक सदस्यीय न्यायाधिकरण भी शामिल है।” जेटली ने कहा कि दूसरा प्रस्तावित विधेयक कंपनियों के दिवालिया घोषित करने से संबंधित कानून के संदर्भ में लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में पिछले कई सप्ताहों के गतिरोध को दूर करने के लिए सभापति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें राजनीतिक दलों के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने पर सहमति बनी थी। हालांकि इसमें जीएसटी पर सहमति नहीं बना पाई। जेटली का मानना है कि जीएसटी पर कांग्रेस का हट इसलिए है, क्योंकि वह खुद इसे पारित नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि जीसटी पर कांग्रेस का रुख कुछ इस तरह का है कि यदि वह नहीं कर सकी तो कोई और क्यों करे? जबकि इस विधेयक को सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री रहते हुए पेश किया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जिद छोड़ने को कहते हुए जेटली ने कहा कि इससे भावी पीढ़ी के लिए समस्या हो सकती है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending