नेशनल
संसद पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, जैश रच रहा साजिश
नई दिल्ली। पीओके में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान तिलमिला गया है और वो इस बेइज्जती का बदला लेना चाहता है। ऐसे माहौल में एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ एक बार फिर भारतीय संसद में हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
अखबार ने सुरक्षाबलों के अपने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से बताया कि खुफिया एजेंसी और जम्मू-कश्मीर के सीआईडी ने जैश की इस साजिश के बारे में आगाह किया है। इस नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में आतंकी कैंप चला रहा जैश का सरगना मौलाना मसूद अजहर षड्यंत्र रच रहा है। 2001 में जैश के ही आतंकी अफजल गुरु ने संसद को निशाना बना हमला किया था। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक जैश के फिदायीन अगर संसद पर हमला करने में नाकाम होते हैं तो वो दिल्ली सचिवालय, लोटस टेंपल और अक्षरधाम मंदिर और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला कर सकते हैं।
इस सनसनीखेज खबर के बाद दिल्ली कीसभी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिये गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में ये भी खबर आई थी कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी कामर्शियल वाहन से दिल्ली में घुस आए हैं,जिनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस