Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत का सीरिया वार्ता स्थगित करने का आग्रह

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत का सीरिया वार्ता स्थगित करने का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र । सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टेफेन डी मिस्तुरा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जिनेवा में सीरिया शांति वार्ता को 20 फरवरी तक स्थगित करने का आग्रह किया है।

सीरिया की मौजूदा स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मिस्तुरा ने कहा, “मैंने सुरक्षा परिषद से इस बारे में बात की और विचार विमर्श के बाद मैंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से वार्ता को 20 फरवरी तक स्थगित करने का आग्रह किया।”

जिनेवा में सीरिया वार्ता आठ फरवरी को होने वाली है।

मिस्तुरा ने बताया कि उन्होंने परिषद की बैठक में सीरियाई विपक्षी समूह को वार्ता की तैयारी के लिए अधिक समय देने और शांति वार्ता को हर संभव समावेशी रखने के लिए इसे आगे बढ़ाने की मांग की।

पिछले सप्ताह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी सीरिया शांति वार्ता के स्थगित होने की बात कही थी लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। संयुक्त राष्ट्र ने भी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending