Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संप्रग के कार्यकाल में घोटाले चरम पर रहे : जेटली

Published

on

अरुण जेटली, केंद्रीय वित्त मंत्री, नोटबंदी, जेटली, कांग्रेस, पी. चिदंबरम

Loading

अरुण जेटली, केंद्रीय वित्त मंत्री, नोटबंदी, जेटली, कांग्रेस, पी. चिदंबरम

jaitley

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को नोटबंदी को ‘सबसे बड़ा घोटाला’ करार देने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने यह कहते हुए पार्टी का माखौल उड़ाया कि भ्रष्टाचार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में बढ़ा और 2014 तक लगातार करीब एक दशक के शासनकाल में भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम नहीं उठाया।

जेटली ने कहा, “कांग्रेस के दो शासनकाल की दो अनोखी विशेषताएं रहीं। इसमें कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया और यूपीए कार्यकाल के दौरान घोटाले चरम पर रहे।”

जेटली ने यहां संवादताओं से कहा, “यह आश्चर्यजनक नहीं लग रहा कि राजग सरकार के कालेधन के खिलाफ अभियान से कांग्रेस असहज है।” जेटली ने विपक्षी दलों से कालेधन के खिलाफ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने दलों को संसद में इस मुद्दे पर चर्चा का भरोसा भी दिया।

जेटली ने कहा, “मेरा विपक्ष के दोस्तों से आग्रह है कि हम इस मामले पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, कृपया नारे लगाना छोड़कर इस अभियान में शामिल हों।”

इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि नोटबंदी साल का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा 2,000 रुपये के नए नोटों के बंडलों की व्यवस्था कर लेने के मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों को 2000 रुपये का एक भी नया नोट मिलने में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending