Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संपूर्ण विकास के लिए निकायों में भी भाजपा की सरकार जरूरी : योगी

Published

on

Loading

गोरखपुर, 22 नवम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मतदान करने के बाद जनता से बढ़-चढ़ कर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उप्र के संपूर्ण विकास के लिए यह बेहद जरूरी है कि निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए यह कहा। उन्होंने बुधवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में अपने गृह जनपद गोरखपुर के कन्या इंटर कलेज में मतदान किया।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को दूर करने और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भाजपा मैदान में है। जनता इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा, रुझान भाजपा के पक्ष में है। इसका लाभ भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गली-गली तक पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार निकायों में भी जरूरी है।

योगी ने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी दल परास्त होंगे। पार्टी नगर निकाय में लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने, पटरी व्यवसायियों के हितों और आम लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण जैसे मुद्दे के साथ चुनाव में आई है। इस चुनाव में जीत के साथ ही लोगों को सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending