Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संदिग्ध हालात में बाथरूम में मृत मिले पति-पत्नी, नग्न अवस्था में था शव

Published

on

Loading

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-एक में शुक्रवार रात पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों का शव बेडरूम से अटैच बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला।

जानकारी के मुताबिक, 38 साल के नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। नीरज मैट्रिक्स सेल्युलर नामक मल्टीनेशनल कंपनी में डीजीएम (उप महाप्रबंधक) थे और वह दिल्ली के महरौली में तैनात थे। उनकी पत्नी रुचि (35) नोएडा की इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थीं।

शुक्रवार को रुचि के मायके वाले होली खेलने उनके घर आए थे। नीरज सिंघानिया के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने बताया कि होली वाले दिन शाम 5:30 बजे के करीब सभी लोग छत पर होली खेल कर नीचे लौटे तो नीरज और रुचि अपने कमरे में चले गए।

रात 9:30 बजे के करीब वापस घरवालों ने बेडरूम नॉक किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे वरुण को बताया तो उसने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर झांका। वरुण को बाथरूम के अंदर अपनी भाभी का पैर नजर आया।

इस पर परिवार को कुछ संदेह हुआ। बेडरूम का दरवाजा तोडक़र घरवाले अंदर घुसे तो देखा कि नीरज और रुचि बाथरूम के अंदर बेहोश पड़े थे। मैक्स हॉस्पिटल से डॉक्टर बुलाया गया, जिसने नीरज और रुचि को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद परिजनों और नीरज की पांच साल की बेटी नायशा उर्फ पीहू का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति मालूम हो सकेगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending