Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संडे हो या मंडे, रोज नहीं खा सकेंगे अंडे, वजह है कुछ खास

Published

on

Loading

नई दिल्ली। संडे हो मंडे रोज खाओ अंडे, जैसी टैगलाइन अब बीते दिनों की बात है। ठंड के शुरुआती दिनों में ही अंडे के दाम आसमान छूने लगे हैं। कुछ दिनों पहले तक जो अंडा 5 रुपये में मिलता था अब वो सात रुपये में मिलने लगा है। पुणे में किसान 100 अंडों की क्रेट को 585 रुपये में बेच रहे हैं। इसका मतलब है रिटेल में अंडा 6.5-7.5 रुपये की कीमत में मिल रहा है।

Egg

अंडे की कीमत दिन रात, रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही हैं वहीं चिकन के दाम 62 रुपए प्रति किलो हैं। इस लिहाज से देखें तो अंडा ज्यादा महंगा बिक रहा है।

राष्ट्रीय अंडे समन्वय समिति (एनईसीसी) के कार्यकारी सदस्य राजू भोंसले के मुताबिक डिमांड में 15 फीसदी की तेजी आई है, जिससे अंडे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जब सब्जियां महंगी होती हैं, तो लोग अंडे खरीदने लगते हैं। यही वजह है जब अंडों की डिमांड बढ़ती है। डिमांड बढ़ते ही कीमत भी बढ़ जाती है।

अंडा व्यापारियों का कहना है कि दामों का सर्दियों में बढऩा लाजमी होता है, जबकि जिंदा मुर्गियों की बिक्री कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार दामों में जिस तरह का इजाफा हो रहा है ऐसा वे पहली बार होता देख रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending