Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

श्रीनगर हाईवे पर आतंकवादी हमले में 1 जवान शहीद, 4 घायल

Published

on

जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर हाईवे, घेराबंदी, फायरिंग, आतंकवादी हमला

Loading

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हाईवे पर सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में 6 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं। यह हमला काजीगुंड इलाके के पास हुआ है। हमले के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है। करीब दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर हाईवे, घेराबंदी, फायरिंग, आतंकवादी हमला

ताजा खबर के मुताबिक इस हमले में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक जवान के शहीद होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सेना का काफिला श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक करीब दो से तीन आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला अनंतनाग के काजीगुंड के पास हुआ है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 9.20 बजे गोलीबारी शुरू की।”

एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से पुंछ के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया। मेहता ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात 11 बजे से पुंछ में छोटे एवं स्वचालित हथियारों से हमला किया, 82एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दागे।” भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इस बीच, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी परवेज अहमद गुरुवार को एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending