Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शेख हसीना का भारत दौरे का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हसीना का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने शुक्रवार को हवाईअड्डे पर शेख हसीना की अगुवाई की थी। वह भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री शेख हसीना से वार्ता होने वाली है। इस दौरान हम दोनों देशों के संबंधों को और अधिक घनिष्ठ बनाने पर चर्चा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हसीना और मैं आज (शनिवार) अपराह्न 3.30 बजे 1971 युद्ध के शहीद जवानों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।” पिछले सात वर्षो में यह शेख हसीना का पहला भारत दौरा है। वह इससे पहले जनवरी 2010 में भारत आई थीं।

इस द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौता सहित 20 से अधिक समझौतों और रक्षा सहयोग पर दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending