Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शीला दीक्षित का बड़ा बयान, बोलीं- राहुल गांधी अभी मैच्योर नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी मच्योर नहीं हुए हैं।

शीला ने कहा कि सियासत में तेजी से बदलते तेवर, भाषा और रिश्तों से पार्टी तालमेल बैठा रही है। आपको याद रखना होगा कि राहुल गांधी अब भी परिपक्व नहीं हैं। उनकी उम्र इस बात की इजाजत नहीं देती। उन्हें और वक्त मिलना चाहिए।

शीला दीक्षित का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस यूपी में सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। शीला दीक्षित ने कहा कि हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। कांग्रेस इस माहौल में खुद को ढाल रही है। कृपया राहुल गांधी को समय दीजिए। राहुल अकेले नेता हैं जिन्होंने किसानों के हित की बात की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी को इस साल ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनके मुताबिक, इस फैसले को राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार है। मुझे लगता है पार्टी चुनाव खत्म होने के बाद ये कदम उठाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending