Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शाह का लखनऊ दौरा रद्द, मिशन 2017 पर नहीं होगी चर्चा

Published

on

shah up visit cancel

Loading

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ दौरा स्थगित हो गया है। शाह सोमवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे, जिसमें उप्र में चल रहे सदस्यता अभियान और मिशन 2017 की रणनीति पर चर्चा होनी थी।

शाह सोमवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचने वाले थे और समीक्षा बैठक के बाद अपराह्न दो बजे उनकी दिल्ली वापसी का कार्यक्रम तय था। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि पार्टी के शाह व्यस्तता के कारण लखनऊ नहीं आ पाए। पार्टी की बैठक अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। शाह की अनुपस्थिति में आयोजित होने वाली बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री, सदस्यता प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रमुख व जिला प्रवासी भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending