Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान पर फिदा हुए शाहरुख , सरप्राइज तोहफे में दे दी कार

Published

on

सलमान बॉलीवुड, शाहरुख खान, सलमान खान, कैमियो रोल, सरप्राइज

Loading

शाहरुख ने दी तोहफे में कार

लखनऊ। बॉलीवुड मे कभी अपनी दुश्‍मनी के लिए मशहूर अभिनेता शाहरुख खान  और सलमान खान  आज अपनी दोस्ती के गीत गाते नज़र आ
रहे हैं।

हाल ही में शाहरुख ने सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो रोल किया था। इसके बदले सलमान भी शाहरुख के लिए कुछ करना चाहते थे। तो बस जैसे ही सलमान को शाहरुख की अगली फिल्म में कैमियो का ऑफर दिया गया।

उन्‍होंने झट से हामी भरते हुए फिल्म के लिए अपने बिजी शेड्यूल बदल डाले और शूटिंग सेट पर पहुंच गए। सलमान के इस फैसले से शाहरुख इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने सलमान को एक नई चमचमाती कार गिफ्ट कर दी।

आपको बता दें कि आनंद एल राय के निर्देशक में बन रही शाहरुख की फिल्म में सलमान एक गाने में डांस करते नजर आने वाले है। साथ ही शाहरुख इस फिल्‍म में बौने व्‍यक्ति के किरदार में होंगे।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending