Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शादी की रात ससुर से अचानक दहेज मांगने लगा दूल्हा, बेटी ने दो टूक शब्दों में दिया ऐसा जवाब कि…

Published

on

Loading

कोटा। एक पिता के लिए बहुत ख़ुशी और साथ ही साथ बहुत दुःख का पल भी था मौका था। बेटी की शादी का जिस ख्याल का बेटी सपना देखती है आखिरकार वो सपना सच होने वाला था। बाकियों की तरह वो बेटी भी डोली में बैठकर अपने पिता के आँगन को तहे-ए-दिल से तो नहीं पर परम्परा के अनुसार छोड़ने को तैयार थी।

शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। समारोह में सब खुश थे। मेहमान भी आ गए थे। फेरे लिए जाने वाले ही थे की,अचानक दुल्हन क़े पिता ने स्टेज पर आकर वो कहाँ जिसे सुन कर सभी दंग रह गए। दुल्हन क़े पिता ने रात 10 बजे अचानक सभी मेहमानों कि मौजूदगी में स्टेज पर चढ़कर कहाँ कि,यदि आप सभी ने खाना खा लिया हो तो, आप अपने-अपने घर जा सकते है, हमें ये शादी नहीं करनी है। बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट जाये। इतना सुनते ही इस पूरे माहौल में ख़ुशी कि जगह निराशा और आश्चर्य ने ले ली।

और बस हर जुबां पर ख़ामोशी और मन ही मन चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

दरअसल, हम आपको कहानी सुना रहे है कोटा की डॉक्टर शशि सक्सेना की जिसने अपने ससुर और होने वाले पति की डिमांड सुनते ही अपनी शादी से तुरंत इंकार कर दिया। शशि ने खुद सभी क़े सवालो का जवाब देते हुए पूरा सच बता दिया और कहा कि- लड़के के पिता ने मेरे पिता से भारी दहेज़ की मांग की थी मना करने पर आज इन्होनें अपनी असलियत दिखा दी।

उसने कहा, मैं जिस लड़के क़े साथ जीवन बिताने जा रही थी, जिसके साथ पिछले 3 महीने से फ़ोन पर बात कर रही थी, उसकी इस सोच क़े कारण में आहत हूँ। जब पापा ने मुझ से कार में ले जाकर ये बात कही तो में भौचक्की रह गई ,उन्होंने मुझ से करीब दस  बार पूछा कि तेरा फैसला क्या है। क्या हम डिमांड मान ले, तो मैंने खुद साफतौर से कहा, कह दीजिये ले जाएं अपनी बारात वापस, इसमें कुछ सोचना या समझना नहीं है।

समाज क्या कहेगा, लोग क्या कहेंगे, मुझ से शादी कौन करेगा ये सवाल अपने मन से निकाल कर, मेने अपने दिल कि आवाज़ सुनी और ये फैसला किया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending