Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शक्तिशाली तूफान से पूर्वोत्तर अमेरिका बुरी तरह प्रभावित

Published

on

Loading

वाशिंगटन । शक्तिशाली शीतकालीन तूफान से पूर्वोत्तर अमेरिका में भारी बर्फबारी हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और स्कूल व कारोबार बंद हैं। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सर्दियों के दौरान बर्फबारी से मुक्त रहने वाले कई क्षेत्रों में शक्तिशाली तूफान के कारण बर्फबारी की संभावना है।

समाचार चैनल फॉक्स न्यूज ने खराब मौसम के कारण 3,000 उड़ानें रद्द होने की जानकारी दी है।

खराब मौसम का असर मेन से लेकर उत्तरी वर्जीनिया तक फैला हुआ है। फिलेडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन भी खराब मौसम के कहर से अछूते नहीं हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि वाशिंगटन, उत्तरी इडाहो, पश्चिमी व उत्तरी मोंटाना और पश्चिमी वायोमिंग में इस समय सर्दियों के तूफान की चेतावनी लागू है।

बोस्टन में दिन के अंत तक 18 इंच या इससे ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending