Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

व्यापमं घोटाला : संदिग्धों की मौत को लेकर भाजपा निशाने पर

Published

on

भोपाल,मध्य प्रदेश, व्यावसायिक परीक्षा मंडल,भारतीय जनता पार्टी,न्यायाधीश चंद्रेश भूषण,मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के 32 संदिग्धों की मौत का खुलासा होने के बाद राजनीतिक दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाना बना रहे हैं। राजनीतिक दलों ने इन मौतों को दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के गवाहों की मौतों की ही तरह ही किसी साजिश का हिस्सा कहा है। मालूम हो कि व्यापमं घोटाले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) की देखरेख में विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ ) कर रही है। एसआईटी के प्रमुख सेवानिवृत्त न्यायाधीश चंद्रेश भूषण ने गुरुवार को यह स्वीकार किया था कि व्यापमं घोटाले के 32 से ज्यादा संदिग्धों की मौत हो चुकी है और इससे जांच प्रभावित हो रही है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य और राज्य इकाई के सचिव बादल सरोज ने शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि व्यापमं घोटाले के सदिग्धों की मौत एक असामान्य और चिंताजनक बात है। वहीं, यह आशंका भी निराधार नहीं है कि यह मामला आसाराम के गवाहों की मौतों के मामले के दोहराए जाने जैसा है। उन्होंने इस मामले से जुड़े घोटालों को उजागर करने वाले व्यक्तियों तथा महत्वपूर्ण गवाहों को उच्चतम सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि इस बड़े घोटाले के दो सबसे बड़े मुजरिम सरकारी आवासों में बैठे हुए हैं, जबकि दाखिला पाने वाले किशोर और किशोरियां कैदखाने में हैं। उन्होंने गिरफ्तार विद्यार्थियों को रिहा किए जाने की भी मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले पर कहा, “इस महाघोटाले में कई नामचीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी कई सफेदपोश अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। लिहाजा, उन्हें बचाने के लिए साक्ष्य नष्ट करने और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के बाद अब आशंका है कि जेल में बंद कुछ प्रमुख आरोपियों की भी हत्या हो सकती है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी नामक शख्स की चाकू मारकर हत्‍या करने का आरोप था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ’10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, “जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष निवासी सीलमपुर दिल्ली का होना पाया गया। उक्त आरोपी बीती 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending