Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

व्यापक परमाणु समझौते हेतु ईरान-अमेरिका की वार्ता संपन्न

Published

on

व्यापक परमाणु समझौते, ईरान-अमेरिका की वार्ता संपन्न, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ, उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी, यूरोपीय संघ में विदेश नीति मामलों की उप प्रमुख हेल्गा श्मिड, पी+1 समूह

Loading

जेनेवा| ईरान और अमेरिका के बीच 31 मार्च से पहले व्यापक परमाणु समझौते के लिए स्विट्जरलैंड में नए दौर की वार्ता संपन्न हुई। ‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लौसेन शहर में दो अलग-अलग बैठकें हुईं। पहली बैठक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ, उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी, यूरोपीय संघ में विदेश नीति मामलों की उप प्रमुख हेल्गा श्मिड और दूसरी बैठक ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख अली अकबर सालेही और अमेरिका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज के बीच हुई।

जारीफ के साथ उप विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और माजिद तख्त-ए-रावांची, ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी के विशेष सहयोगी हुसैन फेरेदौन थे, जबकि अमेरिका की तरफ से राजनीतिक मामलों की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन, केरी के साथ थीं। सुबह अराक्ची और माजिद ने रूस के उप विदेश मंत्री सरगई रयाबकोव के साथ बैठक की थी। इस बीच, जारीफ ने कहा कि पी+1 समूह के अन्य सदस्यों जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के विदेश मंत्रियों का इस वक्त वार्ता से जुड़ना अनावश्यक है।

जारिफ ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस चरण में उनकी मौजूदगी आवश्यक है। जब समाधान मिल गए हों और हम समझौते के करीब पहुंच गए हैं, तब सभी विदेश मंत्रियों को आना चाहिए।” ईरान और पी+1 महीने के अंत तक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक समझौता करना चाहते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending