Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय ने नये साल पर पत्नी संग क‍िया ताज का दीदार

Published

on

Loading

आगरा। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पत्नी संग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए आज ताजमहल गये थे। प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें खासा परेशान किया, फिर भी ताजमहल देखने का आनन्द उनके चेहरे पर साफ दिखा। भीड़ के कारण उन्होंने मीडिया से ताजमहल को मंदिर बताते हुए बाद में बात करने की बात कही।

ताजमहल में विवेक पर सेल्फी और फोटो का क्रेज खूब दिखाई दिया। जगह-जगह विवेक पत्नी के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दिए। पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय और बच्चों विवान और वीर के साथ विवेक ओबेरॉय देर रात ताजनगरी पहुंचे। यहां उनका आना बिल्कुल गुप्त रहा।

आगरा के सबसे बड़े होटल ओबेरॉय अमर विलास में रुककर उन्होंने 31 नाइट सेलिब्रेट की। दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर ताजमहल के पूर्वी गेट से विवेक ने पर्यटन पुलिस और सीआईएसएफ की सुरक्षा में विवेक ताजमहल में प्रवेश हुए। विवेक जहां अपनी फेवरेट ड्रेस पठानी सूट पर शाल डालकर स्पॉट हुए तो उनकी पत्नी जीन्स टॉप के साथ लांग वूलेन गाउन में दिखाई दीं।

कड़ाके की ठंड के बीच नव वर्ष पर पर्यटकों की भीड़ ने उन्हें गेट से ही पहचान लिया और लोग हूटिंग करते हुए सेल्फी लेने पास आने लगे। वैसे सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई पास पहुंच नहीं पाया। विवेक ने ताजमहल पर पत्नी संग सेल्फी ली और कई जगह फ़ोटो खिंचवाई। लगभग दो घण्टा ताजमहल पर गुजारने के बाद वह वापस चले गए। इस दौरान उन्होंने कई प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्हें देखकर उनके फैन काफी उत्साहित दिखे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending