Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवादों से पैदाइशी रिश्ता : केतन मेहता

Published

on

Loading

फिल्म निर्देशक केतन मेहता की आने वाली फिल्म ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ निर्माण के अधिकार को लेकर विवादों में घिर गई है। दिलचस्प बात यह है कि केतन की यह पहली फिल्म नहीं है जो विवादों में घिरी, उनकी पूर्व की फिल्में में विवादों में रह चुकी हैं। केतन ने ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ के ट्रेलर लांच पर कहा, “मुझे लगता है कि विवादों से मेरा पैदाइशी रिश्ता है। विवाद मुझे ढूंढ लेते हैं.. मैं विवादों को नहीं ढूंढता।”

उन्होंने बताया, “फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन हमें एक कानूनी नोटिस मिला, जिसमें किसी ने दावा किया था कि ‘माउंटेन मैन’ के नाम

से विख्यात दशरथ मांझी के जीवन पर फिल्म बनाने का विशेष अधिकार उनके पास है। हमें पटना में निचली अदालत में, जिला अदालत में और फिर उच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ना पड़ा, तब जाकर हमारी जीत हुई और अब हम फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं।”

इससे पहले केतन की फिल्में, ‘रंग रसिया’, ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’ और ‘माया मेमसाब’ भी विवादों में घिर चुकी हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे की मुख्य भूमिकाओं से सजी ‘मांझी-द माउंटेन मैन’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending