Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विज्ञान परक सामाजिक दायित्व विकसित हो : मोदी

Published

on

Loading

विज्ञान परक सामाजिक दायित्व विकसित हो : मोदी

तिरुपति | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को कहा कि प्रमुख संस्थानों को सभी पक्षों से जोड़ने के लिए विज्ञान परक सामाजिक दायित्व की अवधारणा के विकास की आवश्यकता है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अनुसंधान को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मजबूती देने की जरूरत है।

मोदी ने कहा, “कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के आधार पर प्रमुख संस्थानों को सभी पक्षों से जोड़ने के लिए वैज्ञानिक सामाजिक दायित्व की अवधारणा को मन में बैठाने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “विज्ञान को लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। हमारे सर्वोत्तम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों को अग्रणी वैश्विक मानकों के अनुरूप अपने मौलिक अनुसंधान को मजबूती देनी चाहिए। अनुसंधानों, स्टार्टअप और उद्योग में मौलिक ज्ञान के उपयोग से समावेशी और स्थायी विकास हासिल करने में मदद मिलेगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत साल 2030 तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल हो जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending