Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वसुंधरा राजे का फरमान, हॉस्टल के छात्रों को रोजाना गाना होगा राष्ट्रगान

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान सरकार ने अब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को रोज राष्ट्रगान करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्यभर के 800 सरकारी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को नियमित रूप से राष्ट्रगान करना होगा। विभाग के निदेशक समित शर्मा ने तर्क दिया है कि ऐसा होने से छात्रों के मन में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी।

उन्होंने कहा, ‘आवासीय स्कूलों में रोज राष्ट्रगान होता है और अब यह परंपरा सरकार की ओर से चलाई जा रही हॉस्टल और सरकार की सहायता से चलने वाले हॉस्टलों में भी शुरू की जा रही है। इससे छात्रों के मन में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

Image result for वसुंधरा राजे

हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे होने वाली प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाना होगा। राजस्थान में जयपुर नगर निगम के कर्मचारियों को पहले ही राष्ट्रगान गाने का आदेश दिए जा चुके हैं।

नगर निगम ने आदेश दिया था कि सुबह के समय सभी को राष्ट्रगान गाना होगा। साथ ही शाम के समय राष्ट्रगीत का गायन करना अनिवार्य कर दिया गया है। नगर निगम के आला अधिकारियों ने इस मामले में कहा था कि इस आदेश को जारी करने के पीछे का उद्देश्य केवल यह है कि कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जगाई जाए।

Image result for वसुंधरा राजे

साथ ही काम करने का एक अच्छा वातावरण बन सके। मेयर अशोक लाहौती ने सरकार के इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा था कि इससे बेहतर कुछ भी नहीं कि दिन की शुरुआत और अंत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ की जाए। इससे सकरात्मक ऊर्जा मिलती है।

मेयर ने तब यह भी कहा था कि अगर कोई राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं गाना चाहता है तो वह पाकिस्तान चला जाए।

Image result for वसुंधरा राजे

लोहाटी ने कहा था कि वह नगर निगम में काम करते हैं। वह नगर निगम का विरोध करें तो कोई औचित्य नहीं बनता। जिस राष्ट्र में रहते हैं, उसके राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए यदि किसी को विरोध करना है, तो बिल्कुल करे। कोई मना नहीं है। फिर वह पाकिस्तान जाएं। हालांकि बाद में एक टीवी चैनल के डिबेट में वह अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि जिसे देश के लिए सम्मान महसूस होगा, वह खुद खड़ा हो जाएगा। हमारा इसमें कोई एजेंडा नहीं है। पाकिस्तान भेजने जैसा कुछ नहीं है।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending