Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वर्ष 2018 : बॉलीवुड हस्तियों ने खुशहाली, सफलता की कामना की

Published

on

Loading

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, श्रीदेवी और ऋषि कपूर सहित कई सितारों ने नववर्ष पर अपने प्रशंसकों, मित्रों और शुभचिंतकों की खुशहाली, आनंद और सफलता की कामना की है। कलाकारों ने कुछ इस तरह ट्वीट किए हैं :

लता मंगेशकर : नमस्कार। आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन : साल नया। खुशियां नई। जीवन का लक्ष्य नया।

श्रीदेवी : नववर्ष पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। इस वर्ष आपके सभी सपने और आकांक्षाएं पूरी हों। हैप्पी 2018। हैप्पी न्यू ईयर।

ऋषि कपूर : सभी को जवाब देना संभव नहीं है। मैं सभी को ‘हैप्पी न्यू ईयर -2018’ की बधाई देता हूं। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

अनुपम खेर : सभी को नववर्ष की बधाई। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे।

श्रद्धा कपूर : सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। यह वर्ष अद्भुत चीजों से भरा रहे।

फरहान अख्तर : नया साल मुबारक हो और हां, आपको कुकीज स्वीकार करनी चाहिए।

मधुर भंडारकर : नववर्ष हमारे जीवन की यात्रा में नई उम्मीदें, नई आकांक्षाएं, नई खुशियां और नई सफलताएं लाए। सभी को 2018 की शुभकामनाएं।

सोनू सूद : नव वर्ष शानदार रहे। आपके सभी सपने सच हों।

बिपाशा बसु : सभी को वर्ष 2018 की बधाई।

करण सिंह ग्रोवर : सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं!वर्ष 2018 हम सभी के लिए अद्भुत हो।

नर्गिस : वर्ष 2018 खुशियों और समृद्धि से भरा रहे। हैप्पी न्यू ईयर 2018।

प्रीति जिंटा : आप सभी अद्भुत लोगों को नया साल मुबारक हो, हमेशा प्यार और खुशी मिलती रहे। हैप्पी न्यू ईयर 2018।

कृति सैनन : नया साल मुबारक हो! नए अनुभव, यादगार पल और खुशियां! सुरक्षित रहें!

दीया मिर्जा : अधिक प्यार महसूस करेंगे, अधिक ख्याल रखें और काम करें और पढ़ें। अधिक हंसे नया साल मुबारक हो।

Continue Reading

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending