Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वक्त आ गया है कि जनता सपा को विदा करे : केशव प्रसाद मौर्य

Published

on

Loading

Kshav-Prasad-Mauryaलखीमपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के पारिवारिक झगड़ों से जनता अजिज आ गई है। अब वक्त आ गया है कि जनता इनको विदा करे।

राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, युवा ही परिवर्तन करेगा, युवाओं के बल पर ही प्रदेश का भाग्य बदलेगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति की है, उनकी विदाई का वक्त आ गया है।

मौर्य ने कहा, “युवाओं के दम पर ही 2014 के लोकसभा चुनाव में उप्र में इतिहास रच दिया। अब इन्ही की बदौलत मिशन 2017 व 2019 के चुनाव में भी सफलता प्राप्त कर उप्र में भाजपा सरकार बनाएंगे और 2019 में मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

मौर्य ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से कहा, “सपा ने गरीबों की जमीन लूटने का कार्य किया है। मायावती ने टिकट ही नहीं बेचा बल्कि गरीबों की गरीबी बेची है। मोदी ने ऐसे लोगों को सबक सिखाते हुए 500 व 1000 रुपये के नोट बंद कर काला धन पर कड़ा प्रहार किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending