Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लोकायुक्त ने हाईकोर्ट में बताया जांच पूरी, अमिताभ ने कहा विधिविरुद्ध

Published

on

Loading

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा लोकायुक्त एनके महरोत्रा पर उ०प्र० लोकायुक्त एक्ट 1975 और उ०प्र० लोकायुक्त शिकायत नियमावली 1977 की घोर अवहेलना करते हुए उनके खिलाफ विधि विरुद्ध तरीके से जाँच किये जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर लोकायुक्त ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 24 अगस्त को ही अपनी जाँच पूरी कर शासन को भेज दी है।

इस पर जस्टिस शबीहुल हसनैन और जस्टिस डी के उपाध्याय की बेंच ने कहा कि चूँकि अब इस मामले में जाँच पूरी हो गयी है अतः याचिका का औचित्य समाप्त हो गया है और यदि अमिताभ ठाकुर को कोई ऐतराज़ हो तो वे इस जाँच रिपोर्ट को चुनौती दे सकते हैं। ठाकुर ने याचिका में कहा था कि महरोत्रा ने एक्ट की धारा 9(2), 9(3), 9(5) तथा 8(1) तथा शिकायत नियमावली के नियम 5 के विधिक प्रावधानों के विपरीत यह शिकायत धारा 10(1)(क) में अन्वेषण हेतु ग्रहण कर लिया है।

उन्होंने महरोत्रा पर उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर द्वारा उनके समक्ष गायत्री प्रजापति और आज़म खान मामलों में दायर शिकायत और सरकारी हेलीकाप्टर की निजी यात्रा में दुरुपयोग की शिकायत से उत्पन्न व्यक्तिगत नाराजगी के चलते सिविल मामलों में हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया था। ठाकुर ने कहा है कि महरोत्रा द्वारा इस याचिका के दायर होते ही इतनी जल्दीबाज़ी में जाँच खत्म करना इनके दुष्कृत्य को स्थापित करता है और वे न सिर्फ इस जाँच रिपोर्ट को चुनौती देंगे बल्कि इसके लिए महरोत्रा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending