Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लॉन्चिंग के साथ ही विवादों में घिरी पतंजलि की आटा नूडल्स

Published

on

Loading

नई दिल्लीध। लॉन्च होने के साथ ही बाबा रामदेव के पतंजलि के आटा नूडल्स पर विवादों के बादल घिर गए हैं। पतंजलि नूडल्स ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI से मंज़ूरी नहीं ली है, जबकि नूडल्स के पैकेट पर FSSAI का लाइसेंस नंबर लिखा हुआ है।

FSSAI के चेयरपर्सन आशीष बहुगुणा ने बताया कि पतंजलि आटा नूडल्स को हमारी ओर से कोई अप्रूवल नहीं मिला है। इस बाबत मुझे जानकारी मिली है और हम इसके खि‍लाफ जांच कर रहे हैं। इधर, रामदेव ने FSSAI के दावे को गलत ठहराया है। पतंजलि की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके पास नूडल्स बनाने का लाइसेंस है। उल्लेखनीय है कि स्वामी रामदेव ने सोमवार को दिल्ली में पतंजलि आटा नूडल्स के नाम से अपना प्रोडक्ट लॉन्च किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending