Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लैंगिक समानता की राह के रोड़ों पर चिंता जताई

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम| महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने यहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए बढ़ते खतरों पर चिंता जताई। केरल के राज्यपाल और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.सदाशिवम ने लैंगिक समानता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-1 (आईसीजीई-1) का गुरुवार को उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति चिंता का विषय है। महिलाओं के अधिकारों के लिए बने कानूनों के बारे में जागरूकता होनी ही चाहिए।

सम्मेलन का आयोजन केरल सरकार के जेंडर पार्क और युनाइटेड नेशंस वीमेन ने किया है।

सदाशिवम ने कहा, “बहुत कम महिलाएं कानूनों के बारे में जानती हैं। कानूनी सशक्तिकरण जरूरी है और महिलाओं को अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।”

लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स में लैंगिक सशक्तिकरण की प्रोफेसर नायला कबीर ने अपना शोध पेश किया। इस शोध में आंकड़ों से साबित किया गया है कि लैंगिक समानता से देश के विकास में मदद मिलती है।

सम्मेलन में किन्नर सामाजिक कार्यकर्ता अक्कई पद्माशली को केरल सरकार की किन्नर पर बनी नीति की प्रति भेंट की गई।

पद्माशली ने कहा कि देश को किन्नर समुदाय के बारे में और अनुकूल होना चाहिए। उन्होंने कहा, “समाज और कानून अब भी हमारी पहचान को अपमानित करते हैं।”

सम्मेलन में पूरी दुनिया से सैकड़ों बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending