Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लुपिता की ड्रेस ड्रेस हुई चोरी

Published

on

Loading

 ’12 ईयर्स अ स्लेव’ फिल्म के लिए वाहवाही पाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री लुपिता न्योंग ने अपनी मोती जड़ित पोशाक गंवा दी है। इसे उन्होंने 87वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में पहना था। वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, यह ड्रेस लंदन वेस्ट हॉलीवुड होटल के कमरे से गायब हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

31 वर्षीया लुपिता बुधवार को अपने कमरे से बाहर निकलीं और जब लौटीं तो उनकी गाउन गायब थी। गाउन को 6,000 एकोया मोतियों से सजाया गया था। गाउन की कीमत करीब 1,50,000 डॉलर बताई गई है।

लुपिता अपने दोस्तों, मेकअप के सामान और हेयर स्टाइलिस्ट के साथ होटल पहुंची थीं। होटल की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। पुलिस अधिकारी गुरुवार सुबह नौ से रात आठ बजे की वीडियो की जांच कर परिधान चुराने वाले के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं।

लुपिता की ओर से गाउन चोरी होने के बारे में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ के विभाग अधिकारी जॉन मिशेल ने चोरी होने की पुष्टि की है।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending