Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लीबिया में अगवा 2 अन्य भारतीयों का सुराग नहीं

Published

on

Loading

हैदराबाद| लीबिया में अगवा किए गए चार में से दो भारतीय नागरिकों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भारत में उनका परिवार चिंतित है। लीबिया के सिर्ते में अगवा किए गए चार भारतीय नागरिकों में से दो को शुक्रवार को मुक्त कर दिया गया था। ये दोनों कर्नाटक के थे। वहीं दो अन्य भारतीय नागरिक अब भी इस्लामिक स्टेट के कब्जे में हैं, जिनमें से एक तेलंगाना और एक अन्य आंध्र प्रदेश के हैं। तेलंगाना के बलराम कृष्ण और आंध्र प्रदेश के टी.गोपीकृष्ण के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

हालांकि हैदराबाद निवासी बलराम के परिवार की सदस्य श्रीदेवी को शुक्रवार को रिहा किए गए एक व्यक्ति का संदेश मिला था कि सभी ठीक हैं, लेकिन आगे कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे सभी अब तक परेशान हैं।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के गोपीकृष्ण का परिवार भी हैदराबाद में ही रहता है।

सिर्ते विश्वविद्यालय के चार शिक्षक त्रिपोली तथा ट्युनिश के रास्ते 29 जुलाई को भारत लौट रहे थे, जब सिर्ते से 50 किलोमीटर दूर एक सीमा चौकी पर उन्हें कब्जे में लिया गया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार रात कहा था कि कर्नाटक के दो निवासियों को मुक्त कर दिया गया है। अन्य दो की रिहाई के प्रयास जारी हैं।

गोपीकृष्ण विश्वविद्यालय की जुफ्रा शाखा में 2007 से कंप्यूटर साइंस पढ़ा रहे थे, जबकि बलराम 2011 से अंग्रेजी के शिक्षक थे।

गोपीकृष्ण की पत्नी कल्याणी ने कहा कि उनके पति ने बुधवार को उनसे बात की थी और कहा था कि वह ट्युनिश के रास्ते घर लौट रहे हैं। इन दोनों के दो बच्चे जाह्न्वी (10)तथा ईश्वर (4) हैं।

बलराम और श्रीदेवी के दो बच्चे विजयभाष्कर (19) और मधुसूदन (12) हैं। श्रीदेवी हैदराबाद के निजी कॉलेज में व्याख्याता तथा विजयभाष्कर आईआईटी खड़गपुर के छात्र हैं।

इधर, आंध्र प्रदेश के प्रवासी मामलों के मंत्री पल्ले रघुनाथ रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार, भारत सरकार तथा लीबिया की मदद से गोपीकृष्ण की रिहाई के प्रयास कर रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending