Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लता की नकल उतारे जाने से बॉलीवुड नाराज

Published

on

latamangeshkar-nakal-copy

Loading

मुंबई। एक संगीत पुरस्कार समारोह में एक महिला हास्य कलाकार की ओर से ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की नकल उतारना हिंदी सिनेजगत की कई हस्तियों को रास नहीं आया। गायिका अलका याग्निक और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि भारत रत्न प्राप्तकर्ता गायिका को लेकर ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए।

गायिका-हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा को लता मंगेशकर की हूबहू नकल करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक चर्चित पुरस्कार समारोह में भी लता की नकल उतारी। इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण रविवार को टेलीविजन पर हुआ। सुगंधा ने यह हरकत जावेद अख्तर, इला अरुण, उषा उत्थुप और शंकर महादेवन जैसी नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में की। पुरस्कार समारोह में उपस्थित लोकप्रिय गायिका अलका याग्निक को यह बात नागवार गुजरी। वह दंग रह गईं। इस विषय में वह अपनी आदर्श गायिका की खिल्ली उड़ाए जाने से काफी आहत व नाखुश दिखीं। अलका ने कहा, “मुझे यह अच्छा नहीं लगा। यह अच्छा मजाक नहीं था। इसके बावजूद यह चलता रहा। संगीत जगत अपनी भारत रत्न प्राप्तकर्ता का अपमान करने के लिए आया है। लताजी देवी हैं। कम से कम उनको तो बख्श देना था। उन्हें (खिल्ली उड़ाने वालों को) शर्म आनी चाहिए।”

वहीं संगीतकार ललित पंडित ने कहा, “पूरा संगीत और फिल्म जगत लताजी को दिलोजान से प्यार करता है। मैं उनकी नकल उतारे जाने की हरकत से हैरान हूं। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मुझे सच में लगता है कि यह कुछ ज्यादा हो गया। लता दीदी को भारत रत्न मिला है। उनसे जुड़ी किसी भी चीज का मजाक के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।”

इस पूरे मामले पर लता मंगेशकर ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि यह एक आजाद देश है। हर कोई अपना और दूसरों का मनोरंजन करने के लिए स्वतंत्र है। लता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, “वे उन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करना चाहते थे। जब वह नहीं जा सकीं, तो उन्होंने उनका मजाक उड़ाने का फैसला लिया। यही उनका हमारी सबसे पूजनीय और श्रद्धेय गायिका को सम्मानित करने का तरीका है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending