Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में साहित्य परिषद के समारोह में जुटेंगे देश भर के साहित्यकार

Published

on

राजधानी लखनऊ, भारतीय साहित्य परिषद्, स्वर्ण जयंती, पवनपुत्र बादल, साहित्य परिषद

Loading

राजधानी लखनऊ, भारतीय साहित्य परिषद्, स्वर्ण जयंती, पवनपुत्र बादल, साहित्य परिषद

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् का स्वर्ण जयंती समारोह एवं अलंकरण समारोह 24 दिसंबर से लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में मनाया जाएगा। इसमें देशभर के साहित्यकारों का जमावड़ा होगा।

यह जानकारी परिषद के प्रदेश महामंत्री पवनपुत्र बादल ने दी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को परिषद की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक होना पहले ही तय है और सायं 4 बजे माधव सभागार में स्वर्ण जयंती वर्ष का समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, विशिष्ट अतिथि नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेवभाई शर्मा और मुख्य वक्ता परिषद् के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्रीधर पराड़कर होंगे।

इस मौके पर साहित्य संवर्धन में लगे देश के चार संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उसमें गोरखपुर के गीता प्रेस के मुख्य ट्रस्टी पटवारी, छोटी खाटू हिंदी पुस्तालय, खाटू (राजस्थान) के प्रकाश बैताला, प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार तथा हैदराबाद के शांकल्य साहित्य के प्रमुख गोरख प्रसाद तिवारी शामिल हैं।

परिषद के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए महामंत्री पवनपुत्र बादल ने कहा कि साहित्य परिषद् की स्थापना 27 अक्टूबर, 1966 को दिल्ली में हुई थी। इस वर्ष परिषद के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। इसकेउपलक्ष्य में 27 अक्टूबर, 2015 को दिल्ली में स्वर्ण जयंती उद्धघाटन समारोह किया गया था।

उन्होंने बताया कि साहित्य परिषद का कार्य भारतीय साहित्य, भारतीय भाषाओं की उन्नति, भाषाओं का अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करना और उसके लिए अनुसंधान केंद्रों की स्थापना करना, भारतीय भाषाओं का परस्पर आदान-प्रदान और सहयोग करना, जीवन मूल्यों में आस्था रखने वाले साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना तथा ऐसे साहित्यिक के प्रकाशन एवं प्रसारण में सहयोग समेत अन्य महत्वपूर्ण व बुनियादी कार्यो को संपादित करती है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending