Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ को मिलेगी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की सौगात, सीएम ने रखी नींव

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी के सीजी सिटी में बनने वाले मेदांता अवध सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखी। उम्मीद है कि यह अस्पताल एक साल में बन जाएगा। अखिलेश ने कहा कि मेदांता अस्पताल बन जाने के बाद लखनऊ के पास एम्स को टक्कर देने वाला एक निजी अस्पताल हो जाएगा। महंगे अस्पताल की बुनियाद रखे जाते समय सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह भी मौजूद रहे।

अखिलेश ने कहा कि मेदांता ने देश-दुनिया में नाम कमाया है। देश के अच्छे अस्पतालों में एम्स के बाद मेदांता का नाम आता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे बड़ी राजधानी होगी और मेदांता में गरीबों को भी अच्छे इलाज का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में विकास की कई योजनाएं चल रही हैं। यहां जल्द स्टेडियम बनेगा।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मेदांता अवध अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान होगा। इस अस्पताल में 20 से अधिक असाध्य रोगों का इलाज होगा। मरीजों के लिए 30 ऑपरेशन थिएटर, 1 हजार बेड, 300 क्रिटिकल केयर बेड होंगे। अस्पताल का निर्माण 12 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। अस्पताल के खुलने से लगभग 25 हजार लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और मेदांता का यहां आना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेदांता को उप्र में कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार जनता को काफी सुविधाएं दे रही हैं।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending