Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ: कृषि भवन में लगी आग, कई दस्तावेज खाक

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में स्थित कृषि भवन की दूसरी मंजिल में गुरुवार सुबह आग लगने से कई दस्तावेज खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाडिय़ों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया। आग में विभाग के कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फिलहाल, आग लगने का प्रत्यक्ष कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हजरतगंज थाना क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित कृषि भवन के दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 119 में आग लग गई, जिसकी चपेट में अन्य कमरे भी आ गए। कर्मचारियों ने धुंआ उठता देख शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल दल को सूचना दी।

पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस की माने तो आग लगने का प्रत्यक्ष कारण पंखे में हुआ शार्ट सर्किट है।

पुलिस का कहना है कि आग लगने से कमरे में रखे कई अहम दस्तावेज और कीमती सामान जल गए। हालांकि, आग लगने के कारण कितने का नुकसान हुआ और कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज जले हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending