Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन : ट्यूब ट्रेन विस्फोट मामले में 2 संदिग्ध रिहा

Published

on

Loading

लंदन, 22 सितंबर (आईएएनएस)| ब्रिटिश पुलिस ने लंदन की ट्यूब ट्रेन में हुए विस्फोट मामले में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किए गए दो लोगों को रिहा कर दिया। इस आतंकी हमले के सिलसिले में अब चार संदिग्ध हिरासत में हर गए हैं। विस्फोट बीते शुक्रवार को हुआ था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन पुलिस ने गुरुवार को कहा कि पार्सन्स ग्रीन सबवे स्टेशन पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 21 साल के एक युवक को रिहा कर दिया गया। उस पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ।

उसे पश्चिमी लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन में विस्फोट के बाद शनिवार देर शाम हॉनस्लो से गिरफ्तार किया गया था।

बयान में कहा गया कि पहले इस युवक को रिहा किए जाने के तुरंत बाद हमले को लेकर न्यूपोर्ट के वेल्स सिटी से गिरफ्तार किए गए 48 साल के एक व्यक्ति को हिरासत से रिहा कर दिया गया। उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह विस्फोट बीते शुक्रवार को लंदन की ट्यूब ट्रेन के एक कोच में हुआ, जिसमें यात्री व स्कूली बच्चे सवार थे। इस विस्फोट को एक घरेलू बम से अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने एक दिन बाद डोवर से 18 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। डोवर दक्षिणपूर्वी ब्रिटेन का एक बंदरगाह है, यह व्यक्ति यूरोप जाने के लिए टिकट खरीदने की कोशिश कर रहा था।

इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। यह बीते छह महीने में ब्रिटेन में हुआ पांचवां आतंकी हमला है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending