Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस से सैन्य उपकरण खरीदेगा पाकिस्तान

Published

on

Loading

वाशिंगटन| पाकिस्तान जल्द ही रूस से सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीदारी कर सकता है। पाकिस्तान को रूस से ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ‘तास’ ने विदेशी मामलों पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातमी को बताया कि रूस और पाकिस्तान संबंधों के लिए पिछले कुछ सालों से किए जा रहे प्रयास अब सफल होते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से रूस और पाकिस्तान ने आगे बढ़ने में काफी प्रगति की है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

फातमी ने कहा, “हम रूस से सैन्य उपकरणों को खरीदने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस दिशा में कोई समझौता नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस बिजली के उत्पादन और ऊर्जा क्षेत्र में हमारी मदद में सक्षम है।

रूस के पास विशेष कौशल, योग्यता और अनुभव है। उन्होंने कहा कि 1960 के दशक में सोवियत संघ पहला देश था, जिसने ऊर्जा क्षेत्र में पाकिस्तान की मदद की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending