Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस विवादों के राजनीतिक समाधान का इच्छुक : पुतिन

Published

on

मॉस्को,रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,राजनीतिक,अंतर्राष्ट्रीय,प्रबंधन प्रणाली

Loading

मॉस्को | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस हमेशा राजनीतिक तरीके से ही विवादों का समाधान चाहता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने सैन्य अकादमियों के स्नातकों को बताया, “हमारी कोई आक्रामक योजनाएं नहीं हैं और न हो सकती हैं। हम किसी को धमकी नहीं दे रहे हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत राजनीतिक तरीकों से विवादों का समाधान चाहते हैं, जिसमें अन्य देशों के हित भी निहित हों।”

एक ऑनलाइन आधिकारिक प्रतिलिपि ने पुतिन के हवाले से बताया, “रूस एक ऐसा देश है जो विश्व के सभी देशों के लिए खुला है और सभी देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।” पुतिन ने अपने भाषण के दौरान रूस के सशस्त्र बलों को मजबूत करने और सेना की प्रबंधन प्रणाली और निर्णय लेने के तंत्र में संस्थागत सुधारों को तीव्र करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पुतिन ने स्वीकार किया कि रूस को इसकी सीमाओं के बाहर से खतरों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए रूस अपनी लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत बना रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending