Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में तूफान से 11 मरे

Published

on

Loading

मॉस्को, 30 मई (आईएएनएस)| रूस की राजधानी मॉस्को में तूफान से 11 लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी के मुताबिक, तूफान की वजह से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और 50 से अधिक लोगों घायल हो गए।

रिपोर्टों के मुताबिक, मॉस्को में तेज हवा चलने से इलेक्ट्रिक केबल तार टूट गई हैं। यहां भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जिससे कई इमारतों को भी आंशिक क्षति पहुंची है।

इसे शहर में पिछले 100 वर्षो का सबेस घातक तूफान माना जा रहा है।

जांच समिति का कहना है कि तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिसमें पांच पैदल यात्रियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बस स्टॉप भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

इंटरफैक्स के मुताबिक, घर पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending