Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (रिले) : 4 गुणा 400 मीटर में अमेरिका का वर्चस्व

Published

on

रियो ओलम्पिक, 4 गुणा 400 मीटर रिले, अमेरिका का वर्चस्व, जमैका को दोनों वर्गो में रजत

Loading

रियो ओलम्पिक, 4 गुणा 400 मीटर रिले, अमेरिका का वर्चस्व, जमैका को दोनों वर्गो में रजत

4×400 relay race in rio 2016 usa team

रियो डी जनेरियो| अमेरिका की पुरुष एवं महिला टीमों ने शनिवार को रियो ओलम्पिक में 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में अपने देश का वर्चस्व कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जमैका को दोनों वर्गो में रजत प्राप्त हुआ। अमेरिका के पुरुष दल ने ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित अंतिम स्पर्धा में 2:57.30 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि जमैका ने 2:58.16 मिनट के साथ रजत और बहामास ने 2:58.49 मिनट के साथ कांस्य जीता।

विजयी अमेरिकी टीम में अर्मान हॉल, टोनी मैक्वे, गिल रोबर्ट और लाशान मेरिट शामिल हैं। दूसरी और जमैका की टीम में पीटर मैथ्यूज, नेथन एलन, फिटजोरी डंकले और जेवोन फ्रांसिस शामिल हैं। इससे पहले, अमेरिकी महिलाओं ने 3:19.06 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि जमैका ने 3:20.34 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया।

जमैका ने पुरुष वर्ग में भी इस स्पर्धा का रजत जीता है। अमेरिकी पुरुषों ने महिलाओं की तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता है। ब्रिटेन ने 3:25.88 मिनट समय के साथ कांस्य जीता। अमेरिका और जमैका ने इस सीजन का अपना अब तक का सबसे अच्छा समय निकाला।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending