Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (महिला फुटबाल) : कनाडा ने ब्राजील को हरा जीता कांस्य

Published

on

रियो

Loading

रियोसाओ पाउलो| रियो ओलम्पिक में महिलाओं की फुटबाल प्रतियोगिता में कनाडा ने ब्राजील को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में कनाडा के लिए 25वें मिनट में डियान रोज ने गोल दागा। इसके पश्चात 52वें मिनट में उनकी साथी खिलाड़ी क्रिस्टीन सिन्क्लेयर ने गोल किया।

इस गोल के साथ कनाडा ने ब्राजील पर 2-0 से बढ़त बनाई। हालांकि, 79वें मिनट में बिएट्रिज ने मेजबान टीम के लिए गोल दागा लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। अपनी इस जीत के साथ कनाडा ने कांस्य पदक हासिल कर लिया है। महिला फुटबाल में स्वर्ण पदक के लिए माराकाना स्टेडियम में शुक्रवार को हुए मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से मात देकर जीत हासिल की।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending