प्रादेशिक
रिटायर कर्नल के घर से एक करोड़ का कैश, अवैध हथियारों का जखीरा मिला
मेरठ। दिल्ली की रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेन्स (डीआरआई) टीम ने मेरठ थाने के सिविल लाइंस इलाके के पास रिटायर कर्नल देवेंद्र कुमार के मकान पर छापेमारी की कार्रवाई की।
टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने मेरठ पहुंची थी। लेकिन जब मकान के अंदर का नजारा देखा तो वह भी दंग रह गई।
रिटायर कर्नल के घर से करीब एक करोड़ रूपए नगद और वन्य जीवों की खाल, खोपड़ी, सींग के अलावा वन विभाग से जुड़ी शूटिंग की 40 राइफल्स और पिस्टल सहित करीब 50 हजार कारतूस बरामद हुए हैं।
साथ ही दुर्लभ और प्रतिबंधित वन्य जीवों का करीब 117 किलो मांस बरामद किया गया है। टीम सभी सामान सील करके अपने साथ ले गई है। ये छापेमारी शनिवार को सुबह शुरू हुई और रविवार तक चली।
रिटायर कर्नल देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमार और बेटे प्रशांत बिशनोई उर्फ पाशा के साथ रहते हैं। उनका बेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटर है। जैसे ही छापेमारी की खबर आई वैसे ही प्रशांत बिशनोई फरार हो गया। रिटायर कर्नल के घर से विदेशी राइफल्स और पिस्टल बरामद हुई।
इस नेशनल शूटर को पिछले दिनों बिहार में 500 नीलगाय मारने का ठेका मिला था। माना जा रहा है कि प्रशांत ने शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों की हत्या कर तस्करी का बड़ा खेल किया है।
वनों के प्रमुख संरक्षक मुकेश कुमार ने कहा, नील गाय का मांस फ्रिज से बरामद किया गया है। इसमें से नमूना लिया गया और इसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाना है।
उन्होंने कहा कि रिटायर सैन्य अधिकारी और बिश्नोई के खिलाफ वन्यजीवन संरक्षण कानून, 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल42 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात