Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रिकार्ड समय में पूरा होगा लखनऊ मेट्रो का काम : सीएम

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के कार्य में नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाए और गरीब जनता एवं पर्यावरण प्रेमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक स्टेशन पर साइकिल स्टैंड अवश्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल के स्टेशनों का निर्माण इस प्रकार किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इनमें लखनऊ की तमाम खूबियों की एक झलक मिल सके। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो देश में सबसे कम समय में पूरा होने वाली मेट्रो परियोजना होगी।

मुख्यमंत्री सोमवार को सरकारी आवास पर लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रधान सलाहकार डॉ ई श्रीधरन तथा प्रबन्ध निदेशक कुमार केशव के साथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। परियोजना में अब तक संपन्न कार्यो के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के शेष निर्माण कार्यो को भी रिकार्ड समय में पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआईबी की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस परियोजना के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं है। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा कराने के लिए अपने सीमित संसाधनों से बजट की व्यवस्था करने का काम कर रही है, जिससे इस परियोजना के निर्माण कार्य में व्यवधान न आए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना सहित कई ऐसे विश्वस्तरीय विकास कार्य राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जिनके पूरा होने पर प्रदेश के प्रति निवेशकर्ताओं का नजरिया बदल जाएगा। साथ ही, राज्य के नौजवानों, किसानों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों की जनता को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। इस मौके पर डॉ. ई. श्रीधरन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लखनऊ मेट्रो रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार द्वारा परियोजना को पूरा करने के लिए निर्धारित किए गए समय के पहले ही इसे पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग आदि के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending