Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राहुल कर रहे ‘जोकरी’, वोट के लालच में राम की शरण में : लालू

Published

on

Loading

rahul_laluमथुरा। यूपी के मथुरा जिले में तीर्थाटन करने पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल की किसान यात्रा को जोकरी करार देते हुए कहा कि वह वोट के लालच में राम की शरण में पहुंच गए। राहुल शुक्रवार को अयोध्या गए थे। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने मथुरा में श्रीकृष्ण के मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बहुत बड़ा जोकर बताया।

लालू ने कहा, राहुल गांधी भले ही किसान यात्रा के नाम पर उत्तर प्रदेश के हर जिले का दौरा करने के साथ जगह-जगह पर जोकरी कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार एक बार फिर बनेगी।

उन्होंने कहा कि जनता अब राहुल गांधी की जोकरी में फंसने वाली नहीं है। राहुल तो अयोध्या में हनुमान की शरण में चले गए। वह तो वोट की खातिर राम की शरण में चले गए।

लालू प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी यानी उनके समधी की पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्मार्ट फोन बांट रह हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। वह जनता का माल जनता को दे रहे हैं।

यह बात छेडऩे पर कि आम आदमी पार्टी के नेता तो अन्ना हजारे का दिल तोड़ रहे हैं, लालू प्रसाद ने कहा कि इस पार्टी की दिल्ली में सरकार भले ही बन गई है, लेकिन इसके मंत्री तो रासलीला की मंडी में विकास का काम कर रहे हैं। आप के मंत्रियों के कारनामों से अन्ना का भी मोह भंग हो गया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending