Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल की वापसी की भविष्यवाणी करना मुश्किल : जावेड़कर

Published

on

prakash-javdekar

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रकाश जावेड़कर ने मंगलवार को कहा कि कोई व्यक्ति चंद्र व सूर्य ग्रहण के बारे में भविष्यवाणी तो कर सकता है, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में कब लौटेंगे, यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता। जावेड़कर कांग्रेस उपाध्यक्ष के संसद का बजट सत्र शुरू (23 फरवरी) होने के बाद से राजनीतिक परिदृश्य से ‘गायब’ हो जाने पर टिप्पणी कर रहे थे।

अपने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक कार्यक्रम के मौके पर जावेड़कर ने कहा कि “कोई व्यक्ति चंद्र या सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी कर सकता है। लेकिन राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में कब लौट रहे हैं, यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता।” भाजपा नेता ने हालांकि तुरंत बात संभालते हुए कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 19 अप्रैल को दिल्ली में पार्टी की किसान रैली होगी, जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित कर सकती हैं।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending