Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय हितों के लिए रूस का ध्यान पूर्वी एशिया पर : पुतिन

Published

on

Loading

Russia president Putinमॉस्को। रूस अपना ध्यान पूर्वी एशिया की ओर पश्चिम से ठंडे रिश्तों की वजह से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों की वजह से कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यह बात कही। संघीय सदन को अपने वार्षिक संबोधन में रूस के नेता ने इस बदलाव के पीछे किसी अवसरवादी कारणों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा नीति देश के दीर्घकालिक हितों और वैश्विक झुकाव को लेकर है।

पुतिन ने कहा, रूस भारत के साथ सहयोग को महत्व देता है और जापान के साथ अपने रिश्तों में सुधार की उम्मीद करता है। उन्होंने मौजूदा मुश्किल हालात में वैश्विक एवं क्षेत्रीय स्थायित्व सुनिश्चित करने के एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में रूस और चीन की साझेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों ने जिस तरह से पारस्परिक लाभकारी प्रभाव डाला है, यह उसका उदाहरण है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ भविष्य के रिश्ते पर पुतिन ने अमेरिका के साथ संबंध सामान्य करने के लिए रूस के तैयार रहने की बात दोहराई, क्योंकि दोनों देशों की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने और परमाणु अप्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending