Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति में मोदी सरकार असफल : पुनिया

Published

on

Loading

रायपुर, 1 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी प्रवक्ता पी.एल. पुनिया ने यहां गुरुवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामले में पूरी तरह असफल हुई है। सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में आतंकी व नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं और जम्मू एवं कश्मीर में तनाव बढ़ा है। पुनिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने असली मुद्दे तो ठंडे बस्ते में डाल दिए, नए मुद्दों का सृजन हो रहा है। केंद्र सरकार अपने तीन साल के कामकाज का प्रचार कर रही है, जबकि किया कुछ नहीं है। ये लोग कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलकर उसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।

उन्होंने कहा, पिछले तीन सालों में 172 आतंकवादी हमले हुए। पिछले 21 महीनों में 12 बड़े आतंकवादी हमले हुए। 578 जवान शहीद और 877 नागरिक मारे गए। तीन सालों में अकेले जम्मू एवं कश्मीर में 203 जवान शहीद हुए। वहां 1343 बार घुसपैठ हुई। छह महीनों में तीन बार पाकिस्तान ने हमारे जवानों के शव क्षत-विक्षत किए। इसी तरह नक्सलवादियों ने सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों के शव क्षत-विक्षत कर दिए।

उन्होंने कहा, पिछले तीन सालों में नक्सलियों ने 665 नागरिकों की हत्या की। नक्सली हिंसा की 3,517 घटनाएं हुईं, 271 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। देश में नक्सलवाद जगह-जगह पैर पसार रहा है। पहले ये छत्तीसगढ़ में केवल कुछ ही स्थानों पर था, आज पूरा छत्तीसगढ़ इससे ग्रसित है।

पुनिया ने कहा कि नक्सल हमलों पर सरकार ने जो सीबीआई जांच की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ? क्यों जांच नहीं हो रही है?

उन्होंने आरोप लगाया, मोदी सरकार सुरक्षा के नाम पर भी समझौता कर रही है। भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्क्वैड्रन घटकर 32 हो गई, जबकि वायुसेना की जरूरत 45 स्क्वैड्रन की है। यह पिछले 10 सालों में सबसे कम है। यूपीए सरकार के 226 लड़ाकू राफेल जहाज खरीदने का सौदा निरस्त करने के बाद भाजपा सरकार ने ऑफ द शेल्फ 36 राफेल जहाज खरीदे जाने की घोषणा 2016 में की थी, लेकिन आज तक न तो कोई लड़ाकू जहाज आया और न ही इसका मूल्य तय किया जा सका।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चीन सीमा पर माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के गठन को भी भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। भारतीय सैन्य बलों द्वारा रक्षा कैपिटल बजट की मांग की गई, लेकिन रक्षा का बजट घटा दिया गया और आवंटित राशि खर्च नहीं की गई।

उन्होंने भाजपा सरकार की विदेश नीति पर हमला करते हुए कहा, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं महज सैर साबित हुई हैं। चीन ने नेपाल, मालद्वीप, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ तेजी से सामरिक, आर्थिक व रक्षा साझेदारी बढ़ा ली है। चीन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की सदस्यता रोक दी। चीन यूएन सुरक्षा काउंसिल में भारत की सदस्यता का विरोध करता है। चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर आंतकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास पर पानी फेर दिया। कोई बताए, भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा का क्या फायदा हुआ?

उन्होंने कहा, ताज्जुब की बात है कि 2017 में पाकिस्तान को अमेरिकी सेना व सिविल सहायता में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वृद्धि छह सालों में पहली बार हुई। उधर 70 सालों में पहली बार भारत के भरोसेमंद साथी रूस ने पाकिस्तान को हथियारों की बिक्री पर लगाई गई रोक हटा ली। रूस ने पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग का समझौता किया। अगस्त 2015 में एमआई-35 हेलीकॉप्टर बेचने का समझौता किया गया, जिनकी डिलीवरी 2017 में दी जाएगी।

पुनिया ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर नस्लीय हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय उनकी हिफाजत के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस ने दिया था पीएम पद का ऑफर’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम को होगा। इसको लेकर मंत्रिमंडल की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही घटक दलों से बनाए जाने वाले मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

इस बीच JDU नेता केसी त्यागी के एक बयान ने सियासत गरमा दी है। केसी त्यागी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को कांग्रेस और इंडिया अलायंस ने प्रधानमंत्री पद ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने पद स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि INDIA अलायंस के जिन नेताओं ने कभी नीतीश कुमार को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था, आज वही उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने उनका ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने एनडीए का साथ देने का फैसला लिया। अब उनके और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के सहयोग से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यह विपक्षियों के लिए एक संदेश है।

Continue Reading

Trending