Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़, बताया जा रहा ‘केजरीबवाल’ और ‘मूर्खमंत्री’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दुनिया में किसी भी विषय पर जानकारी के लिए विकिपीडिया का सहारा लेना बेहद आम है लेकिन किसी राज्य के सीएम को यदि इसके पेज पर मुख्यमंत्री की बजाय मूर्खमंत्री बताया जाए तो आप क्या कहेंगे। इस अपमानजनक वाकये के शिकार बने हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।

विकिपीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में जानकारी देने वाले पेज पर न सिर्फ अरविंद केजरीवाल का नाम बदल दिया गया है, बल्कि उनके बारे में काफी अनाप-शनाप बातें भी लिखी गई हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदी विकीपीडिया पेज से छेड़छाड़ की गई है। पेज पर उनका नाम ‘अरविंद केजरीबवाल’ और आम आदमी पार्टी को ‘आम आमदनी पार्टी’ बताया गया है। पेज पर केजरीवाल के प्रोफेशन को लेकर जो ब्योरा दिया गया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं।

माना जा रहा है कि केजरीवाल के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ हुई है। किसी ने जानबूझकर पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है। आपको बता दें कि विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending