Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर केंद्र को नोटिस

Published

on

Loading

राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली | सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका पर सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने आर्थिक अपराधों को भी शामिल करते हुए एक ठोस और स्पष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है। स्वामी ने तमिलनाडु में मारन परिवार के स्वामित्व वाले सन टीवी को तीन चरणों वाला एफएम लाइसेंस जारी करने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति डी. वाय. चंद्रचूड़ की सदस्यता वाली पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी किए।

आर्थिक अपराधों को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में लाए जाने की मांग करते हुए स्वामी ने कहा कि आर्थिक अपराधों में शामिल या जिन पर मामला चल रहा हो, उन्हें वायु तरंगें (एयर वेव्स) नहीं दी जानी चाहिए।

स्वामी एयरसेल-मैक्सिस मामले में मारन पर चल रहे मुकदमे की बात कर रहे थ।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending