Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (लॉन बॉल) : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

Published

on

Loading

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)| चंदन सिंह, सुनिल बहादुर और दिनेश कुमार की भारतीय टीम को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को निराशाजनक प्रदर्शन करने का खामियाजा इंग्लैंड के खिलाफ हार के रूप में भुगतना पड़ा।

इंग्लैंड ने पुरुषों की ट्रिपल सेक्शनल प्ले राउंड-3 के मुकाबले में भारत को 15-14 से मात दी।

2006 से इस खेल को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया और तब से ट्रिपल स्पर्धा का स्वर्ण दक्षिण अफ्रीका के नाम ही रहा है।

महिला एकल राउंड-3 में पिंकी को फिजी की किटोसिसुवा से 21-12 से मात खानी पड़ी। इसके बाद पिंकी को राउंड-4 में मलेशिया की फिरयाना सारोजी से 21-9 से हार का सामना करना पड़ा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending