Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार में छिटपुट बारिश से तापमान गिरा

Published

on

Loading

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार के कई क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में बिहार के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के भी चलने के आसार हैं।

पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह धूप निकली। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री तथा भागलपुर का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending